फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देवरिया प्रकरण के बाद देखे कस्तूरबा स्कूल

देवरिया प्रकरण के बाद देखे कस्तूरबा स्कूल

Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
देवरिया प्रकरण के बाद देखे कस्तूरबा स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देवरिया के नारी संरक्षण गृह में सेक्स रैकेट का मामला उजागर होने के बाद मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देश पर मंगलवार को जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की स्थिति जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण में सामान्य मिली। यहां किसी भी प्रकार से बालिकाओं की अस्मिता पर खतरे के संकेत नहीं मिले हैं। हां विद्यालयों में छोटी-मोटी कमियां जरूर मिली हैं। अब विभाग द्वारा इन कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा।

बता दें कि देवरिया कांड के बाद योगी सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव के आदेश पर पूरे प्रदेश में सभी प्रकार के नारी आवासीय संरक्षण गृह, आवासीय बालिका विद्यालय तथा अन्य संस्थानों का जिला स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस आशय के आदेश सोमवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव ने दिए थे। नगर के एक और 12 ब्लॉकों में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इन अफसरों ने यहां किया मुआयना
शहर के घुड़िया बाग बारहद्वारी विद्यालय में एडीएम सिटी, जवां के विद्यालय में एडीएम वित्त उदय सिंह, खैर के सुजानपुर विद्यालय में एसडीएम खैर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, टप्पल के जरतौली विद्यालय में पीडी डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कजरौठ (इगलास), सीडीओ ने अतरौली, एडीएम प्रशासन ने मडराक, एबीएसए कन्हैयालाल वर्मा ने गंगीरी, चंडौस के विद्यालय में एसडीएम गभाना रेनू सिंह, अकराबाद में एबीएसए, डीपीओ ने निरीक्षण किया। इसी के साथ गोंडा, धनीपुर, बिजौली आदि जगह बालिकाओं की सुरक्षा ठीक-ठाक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस निरीक्षण को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। निरीक्षण में जो भी छोटी-मोटी कमियां मिली हैं। हम उनको जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करेंगे।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed