फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आरटीओ कार्यालय में अव्यवस्थाएं देख कमिश्नर की चढ़ी त्यौरियां

आरटीओ कार्यालय में अव्यवस्थाएं देख कमिश्नर की चढ़ी त्यौरियां

Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में अव्यवस्थाएं देख कमिश्नर की चढ़ी त्यौरियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर की त्योरियां चढ़ गई। उन्होंने आरटीओ को सख्त लहजे में व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी। व्यवस्थाएं न सुधरने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कह दिया।

कमिश्नर अजय दीप सिंह को देख कार्यालय में घूम रहे एजेंटों में अफरातफरी मच गई। उनके आने की सूचना मिलने पर आरटीओ राधेश्याम, एआरटीओ राजेश राजपूत, पीटीओ राजेश मोहन, संभागीय निरीक्षक वीके सिंह उनके स्वागत के लिए मेनगेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने यहीं से अधिकारियों की क्लास लेना शुरू कर दिया। सीधे रिकार्ड रूम में पहुंचे। जहां फाइलों के बेतरतीब ढेर देख कर सवाल जवाब किए। अधिकारी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बचीखुची कसर कम होती जा रही राजस्व वसूली ने कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में आरटीओ से राजस्व वसूली शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीटीओ राजेश मोहन के कार्य से कमिश्नर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने डग्गेमारी रोकने, स्कूली वाहनों को कोर्ट के निर्देश पर नियमानुसार चलाने, ओवर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।


सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। दोपहर 3:10 से लेकर 4:30 तक चले कमिश्नर के निरीक्षण में आरटीओ के प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी के माथे पर पसीना था कि पता नहीं अब किसका नंबर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed