फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रोडवेज के बस अड्डे के पास से अवैध बसों का संचालन

रोडवेज के बस अड्डे के पास से अवैध बसों का संचालन

Tue, 10 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के बस अड्डे के पास से अवैध बसों का संचालन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क बस स्टैंड के बराबर में ही अवैध रूप से प्राइवेट बसों का संचालन होने और इसके चलते सरकार के राजस्व की हानि के संबंध में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

पत्र में कहा है कि काफी दिनों से कठपुला से अवैध बसों का संचालन बंद था अब वह भी शुरू हो गया है। यह सब विभागीय मिली और पुलिस की कृपा के चलते हो रहा है, लेकिन इससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यहां से खैर, जट्टारी, टप्पल तक बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


साथ ही सिंकदराराऊ, हाथरस तक के लिए बसों का संचालन हो रहा है। कुछ बसों का तो रंग रोगन तक परिवहन निगम की बसों की तरह कर दिया गया है। पत्र में पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर से हुई शिकायत के बाद बस अड्डे को एआरटीओ और पुलिस की मदद से हटवाया दिया था। यदि यहां से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है तो पुन: कार्रवाई की जाएगी।
एमसी शर्मा, एआरएम अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed