{"_id":"5a4a96de4f1c1b5c248b5c74","slug":"141514837726-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... लाल रंग के जूतों ने पकड़वाया बदमाशों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... लाल रंग के जूतों ने पकड़वाया बदमाशों को
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल रंग के जूतों ने पकड़वाया बदमाशों का गिरोह
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
कुख्यात सोनू गौतम और मुनीर के गिरोहों से जुड़े गिरफ्तार किए गए बदमाशों को उनके जूतों ने पुलिस तक पहुंचा दिया। एक के बाद एक लूट कर रहे यह लुटेरे पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। चेहरा छुपाने के लिए हेलमेट पहनते। बाइकें बदलते जिससे विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह कैद तो होते, लेकिन इनके चेहरे पहचानने में नहीं आते, लेकिन जूतों ने इनको पुलिस तक पहुंचा दिया।
पुलिस ने तीन जगहों से सीटीटीवी के फुटेज इकट्ठा किए। इन फुटेज में बदमाशों ने हेलमेट पहने था। या गर्म कैप से मुंह ढक रखा था जिससे इनके चेहरे नहीं पहचाने जा रहे थे, लेकिन इन फुटेज में एक बात सामान्य थी कि लाल रंग के जूते दो बदमाशों ने पहन रखे थे। यह अलग-अलग अवसरों की फुटेज थी। इसी क्लू के सहारे पुलिस आगे बढ़ी जिसके बाद एक के बाद एक कड़ियां आपस में जुड़ती गईं।
बदमाश लूट में सिल्वर कलर की अपाचे और एक नीले रंग की बाइक इस्तेमाल करते। आधी घटनाओं को सिल्वर रंग की बाइक पर अंजाम दिया गया है। पुलिस को एक फुटेज ऐसी भी मिली है जिसमें यह बदमाश लूट के बाद फायरिंग करते हए भाग रहे हैं। फुटेज में फायरिंग के बाद दहशत में आई भागती हुई छात्राएं भी दिखायी दे रही हैं।