{"_id":"59a5cbfe4f1c1b56738b45b4","slug":"141504037886-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पूर्व ऊर्जा मंत्री कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पूर्व ऊर्जा मंत्री कोर्ट में हुए पेश
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऊर्जा मंत्री कोर्ट में हुए पेश
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय मंगलवार को यहां एडीजे-6 के न्यायालय में गवाही देने के लिए पेश हुए। हालांकि अदालत में गवाही न हो सकी और अब 7 सितंबर अगली तारीख नियत कर दी गई है।
बता दें कि इगलास में वर्ष 2004 में हुए उपचुनाव में उनके छोटे भाई मुकुल उपाध्याय के चुनाव प्रचार के दौरान रामवीर उपाध्याय की कार पर हमला हुआ था। इसी मुकदमे में उन्हें अदालत ने गवाही के लिए तलब किया था।
वादी पक्ष के अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के अनुसार इगलास विधायक चौ. बिजेंद्र सिंह के वर्ष 2004 में सांसद निर्वाचित होने के बाद इगलास में उपचुनाव हुआ था, जिसमें बसपा ने मुकुल उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
इस दौरान तत्कालीन ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय इगलास के गांव साथिनी में चुनाव प्रचार करने गए थे। जहां उनकी गाड़ी पर हमला हुआ था। इस हमले में खुद रामवीर उपाध्याय की ओर से इगलास में हमवीर सिंह आदि पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में गवाही के लिए अदालत ने मंगलवार को उन्हें तलब किया गया। मगर गवाही न हो पाने के कारण अब 7 सितंबर तारीख तय कर दी गई है।