फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुझे तो जेल जाना है, पर इसे जिंदा न छोड़ूंगा

मुझे तो जेल जाना है, पर इसे जिंदा न छोड़ूंगा

Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुझे तो जेल जाना है, पर इसे जिंदा न छोड़ूंगा
मुझे तो जेल जाना है, पर इसे जिंदा न छोड़ूंगा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अतरौली। अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव विधीपुर में अनूप शहर के तोरई गांव निवासी रूपेश शर्मा की हत्या में चौकीदार की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर मृतक के परिजनों ने तीन लाख रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप मढ़ते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की तहरीर को भी पुलिस ने मुकदमे में शामिल किया है। गांव में चर्चा है कि कुछ लोगों ने रूपेश को बचाने का भी प्रयास किया लेकिन लोहे के पाइप से लगातार वार कर रहा एक हमलावर यही रट लगाए रहा कि मुझे तो जेल जाना है, पर इसे जिंदा न छोड़ूंगा।
बताते चलें कि जिला बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव तोरई निवासी रुपेश शर्मा उर्फ रोहित (27) पुत्र पूरनचंद की विधीपुर गांव में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी तेजपाल ने प्राण निकलने तक रूपेश पर लगातार वार किए। चर्चा है कि सात साल पहले गांव की लड़की के कहीं चले जाने पर रूपेश का हाथ था। इसी से बौखलाकर उसकी हत्या की गई है। रूपेश के परिजनों को थाना अनूपशहर पुलिस के जरिए सूचना भेजी थी। परिजन तड़के अतरौली पहुंच सके। अतरौली थाने में चौकीदार राकेश की तहरीर पर तेजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपेश के भाई अखिलेश शर्मा ने गांव के ही महीपाल उसके बेटे मुकेश पर तीन लाख रुपये का लेनदेन का आरोप लगाया। उन्होंने महीपाल, मुकेश, तेजपाल और प्रमोद पुत्र तेजपाल के खिलाफ रुपये के लेनदेन का आरोप लगाकर हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

महीपाल का कैंटर चलाता था रुपेश
गांव विधीपुर निवासी महीपाल का कैंटर रूपेश चलाता था। रूपेश पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। सात साल पहले गांव विधीपुर से एक लड़की चली गई थी। उसके बाद रूपेश भी नौकरी छोड़कर लापता हो गया था। लड़की के जाने का शक रूपेश पर था। बताते हैं कि सोमवार को कई साल बाद रूपेश विधीपुर पहुंचा तो उसे देखते ही तेजपाल पर खून सवार हो गया। उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed