{"_id":"6ac8bf7a57a9e2778f045fe8","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-award-ceremony-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: चौराहे सजाने वालों का हुआ सम्मान, मिले पुरस्कार, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: चौराहे सजाने वालों का हुआ सम्मान, मिले पुरस्कार, खिले चेहरे
Fri, 09 Oct 2026 03:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:48 PM IST
सार
बैंड में नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम रहा, जिसे 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा, जिन्हें 3100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डीएस बाल मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल गोंडा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत बृहस्पतिवार को 15 अगस्त पर अलीगढ़ शहर के चौराहों को सजाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं, स्टेडियम से निकली रैली में शामिल बैंड और झांकी के विजेताओं को नकद राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में ये सम्मान दिए गए। घोषित परिणामों के मुताबिक बैंड में नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम रहा, जिसे 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा, जिन्हें 3100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डीएस बाल मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल गोंडा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
तीनों स्कूल को 2100-2100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह झांकी प्रस्तुति में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल प्रथम रहा, जिसे 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। मदर्स टच स्कूल द्वितीय रहा, जिसे 3100 रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि विशेष पुरस्कार विश्व भारती पब्लिक स्कूल को मिला। उसे 2100 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
चौराहों को सजाने वालों को मिला सम्मान
शहर के 35 चौराहों को सजाने वाले जिन लोगों को सम्मानित किया गया, उनमें पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पूर्व विजय तोमर, सारथी आपका साथी, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल, इंजी. आगा यूनुस, ख्वाजा हसन जिब्रान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह, विनोद पांडेय, सुमित शिब्बो, सिद्धार्थ वार्ष्णेय, मंजीत वार्ष्णेय शामिल हैंं।