फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएस, टीकाराम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

डीएस, टीकाराम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 18 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीएस, टीकाराम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
डीएस व टीकाराम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला

अलीगढ़ । डीएस कॉलेज व टीकाराम कन्या कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। कट ऑफ लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई।
डीएस में बीएससी प्रथम वर्ष (जीव, वनस्पति व रसायन विज्ञान) की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें सामान्य वर्ग की अधिकतम 253.9 व न्यूनतम कट ऑफ 161 है। अनुसूचित जाति वर्ग की अधिकतम 225.3 व न्यूनतम कट ऑफ 161.3 है। पिछड़ा वर्ग की अधिकतम 204.2 व न्यूनतम कट ऑफ 144.6 है। बीएससी (भौतिक, गणित व रसायन विज्ञान) में सामान्य वर्ग की अधिकतम 228.90 व न्यूनतम कट ऑफ 175 है। अनुसूचित जाति वर्ग की अधिकतम 210.23 व न्यूनतम कट ऑफ 147.9 है। पिछड़ा वर्ग की अधिकतम 229.70 व न्यूनतम कट ऑफ 159.20 है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की अधिकतम 229.90 व न्यूनतम कट ऑफ 178 है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वर्ग की अधिकतम 211.35 व न्यूनतम कट ऑफ 145.8 है। पिछड़ा वर्ग की अधिकतम 236.35 व न्यूनतम कट ऑफ 152.85 है। उधर, टीकाराम कन्या कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की अधिकतम 234.52 व न्यूनतम कट ऑफ 157.50 है। पिछड़ा वर्ग की अधिकतम 157.50 व न्यूनतम कट ऑफ 130.58 है। अनुसूचित जाति वर्ग की अधिकतम 157.17 व न्यूनतम कट ऑफ 120.42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मंगलवार से प्रवेश होंगे। बीएससी प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की अधिकतम 243.10 व न्यूनतम कट ऑफ 157.10 है। अनुसूचित जाति वर्ग की अधिकतम 157.10 व न्यूनतम कट ऑफ 130.38 है। पिछड़ा वर्ग की अधिकतम 157.15 व न्यूनतम कट ऑफ 137.85 है। इसमें 20 जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे।

एसवी कॉलेज में 19 को बीकॉम प्रथम वर्ष में 1278, 20 को बीएससी (बायो) में 861, 21 को बीएससी (मैथ) में 1824, 22 को बीए में 1947 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। बीएससी में एक सीट पर नौ दावेदारों की टक्कर होगी, जबकि बीकॉम में छह व बीए में तीन दावेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed