{"_id":"5963d5954f1c1b4d228b45c7","slug":"141499714965-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के 2.5 करोड़ के कामों पर लग सकता है ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के 2.5 करोड़ के कामों पर लग सकता है ब्रेक
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के 2.5 करोड़ के कामों पर लग सकता है ब्रेक
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने 12 जुलाई को खुलने वाले करीब 2.5 करोड़ के कामों के टेंडरों के बहिष्कार का एलान किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की, लेकिन इस बातचीत का कोई हल नहीं निकला है। इस तरह 2.5 करोड़ के विकास कार्यों पर ब्रेक लग जाने की संभावना बन गई है।
ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य राशिद ने बताया कि नगर निगम के रेट कम हैं। इसके अलावा नगर निगम के पास जीएसटी के संबंध में हमारे लिए कई सर्कुलर भी नहीं आया है।
पुराने तरीके से नगर निगम हमसे काम कराना चाहता है। अगर हमारा काम जीएसटी के दायरे में आया तो पुराने नियमों पर काम करके हमें समस्या आ सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी लोग नगर निगम के अधिकारियों से मिले, लेकिन वहां हमसे कह दिया गया कि पुराने नियमों पर ही काम करना होगा।
विज्ञापन
इसी बात के विरोध में 12 जुलाई को खुलाने वाले टेंडरों के बहिष्कार का एलान किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों से मिलने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकर्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संरक्षक मनवीर चौधरी, सचिव रवि गौतम शामिल थे।