फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1400 pages chargesheet filed in Sandeep Gupta murder case

अलीगढ़ : संदीप गुप्ता हत्याकांड में 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
1400 pages chargesheet filed in Sandeep Gupta murder case
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिनमें तीन आरोपियों को मौके पर हत्या का आरोपी और बाकी दस को साजिश का आरोपी बनाया गया है। खास बात है कि 1400 पन्नों की चार्जशीट में कई सौ पन्ने आरोपियों के मोबाइल सीडीआर के हैं, जबकि काफी सीडीआर के पन्ने पैन ड्राइवर में भी दिए गए हैं। इसके अलावा पैन ड्राइवर में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी शामिल की गई हैं। अब पुलिस इस मामले में आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर मुख्य आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के लॉजिस्टिक कारोबार व सीमेंट सप्लाई कारोबार में खासा रसूख रखने वाले संदीप गुप्ता की हत्या गांधी आई तिराहे पर की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से दो दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। जिसमें उजागर हुआ था कि संदीप की हत्या उनके रिश्ते के दामाद अंकुश अग्रवाल व उसके ट्रांसपोर्टर पिता ने साजिश रचकर कराई है। इस हत्या के मूल में खुलासा हुआ कि अंकुश का अपनी पत्नी दीप्ति से विवाद था। इसी विवाद के समझौते में संदीप गुप्ता ने अंकुश की बेइज्जती कर दी थी। इसी बेइज्जती के बदले यह हत्या शूटरों के जरिये कराई गई। चूंकि समझौते के बदले 45 लाख रुपये अंकुश को देने थे। इसी से बचने के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी जिले की टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी प्रवीन बाजौता को दी। उसने अपने साथी जितेंद्र उर्फ कंजा व अपने तयेरे भाई प्रदीप संग मिलकर यह हत्या की। इस कांड में पुलिस स्तर से अंकुश, साहिल, दुष्यंत, उत्कर्ष आदि पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाकी सभी आरोपियों को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि प्रवीन बाजौता व जितेंद्र कंजा की गिरफ्तार भरतपुर में हुई। जहां से वी वारंट पर उन्हें यहां तलब कराकर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

कई सौ नंबरों की सीडीआर खंगाली, सैकड़ों सीसीटीवी देखे
इस हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई सौ नंबरों की सीडीआर खंगाली और कई सैकड़ा सीसीटीवी खंगाले। तब जाकर पूरा केस वर्कआउट हुआ। इसे लेकर पुलिस ने केश डायरी में जरूरी सीडीआर के पन्ने, कई दर्जन सीसीटीवी की फुटेज भी शामिल की हैं। ये वे सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनमें आरोपी रैकी करते दिख रहे हैं। हत्या करते दिख रहे हैं। भागते दिख रहे हैं। इसके अलावा शहर में एंट्री करते के सीसीटीवी भी शामिल हैं। मतलब सीसीटीवी की मदद से पूरा घटनाक्रम नक्शे की तरह कैद कर केश डायरी में शामिल किया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय बताते हैं कि चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। करीब 1400 पन्नों की चार्जशीट है। जिसमें काफी सीडीआर पेज हैं। इसके अलावा पैनड्राइवर में सीडीआर पेज व सीसीटीवी हैं। साथ में अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी लगाए गए हैं। अब आरोपियों पर गैंगेस्टर की तैयारी है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा भी संकलित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चर्चित संदीप गुप्ता हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। साथ में अब इसके मुख्य आरोपियों की संपत्तियों पर भी फोकस किया जा रहा है। गैंगेस्टर के तहत यह कार्रवाई तय की जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
--ये घटनाक्रम क्रमवार--
27 दिसंबर 2021 की शाम संदीप गुप्ता की हत्या
29 दिसंबर की शाम राजीव अग्रवाल गिरफ्तार
03 जनवरी 2022 को तीन रैकी वाले गिरफ्तार
05 जनवरी को रैकी में शामिल मनीष भी दबोचा
06 जनवरी को अनुराग उर्फ पार्थ को दबोचा
11 जनवरी को गैराज संचालक दुष्यंत चौधरी दबोचा
17 जनवरी को साजिश में शामिल उत्कर्ष दबोचा
26 जनवरी को मुख्य साजिशकर्ता अंकुश-साहित दबोचे
10 मार्च को मुख्य शूटर प्रवीन-जितेंद्र जयपुर में दबोचे
मार्च माह में ही प्रवीन का भाई प्रदीप भी दबोचा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed