{"_id":"609d7bb78ebc3ed2a87af91e","slug":"14-new-oxygen-plants-to-be-started-in-mandal-cm-yogi-city-office-news-ali26305373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 14 नए ऑक्सीजन प्लांट होंगे शुरू : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 14 नए ऑक्सीजन प्लांट होंगे शुरू : सीएम योगी
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही मंडल में 14 नए ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने जा रहे हैं। तीन ऑक्सीजन प्लांट अभी चल रहे हैं। इस तरह मंडल में ऑक्सीजन की समस्या का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मंडल में सक्रिय केसों की संख्या लगातार घट रही है। मंडल के सभी जिले अपनी जांच में बढ़ोतरी कर रहे हैं। मंडल के 4 जिलों में 161 वेंटिलेटर मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। सभी जिलों में लगातार ऑक्सीजन भेजी जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया है कि 108 एंबुलेंस में 75 फ़ीसदी को कोविड-19 मरीजों के लिए रखा जाए जिससे उनके तीमारदारों के समक्ष एंबुलेंस की समस्या न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके लिए वह स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चला रहे हैं, जिससे ब्लैक फंगस की समय से पहचान कर उसकी रोकथाम की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सभी कोरोना वॉरियर्स हैं। इनके ऊपर एक-एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन यह लोग बहुत जिम्मेदारी से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी आम और खास नागरिकों से कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।