फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएस बाल मंदिर ने मारी बाजी

टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएस बाल मंदिर ने मारी बाजी

Mon, 20 May 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएस बाल मंदिर ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर अंडर 14 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन धर्म समाज इंटर कालेज में हुआ। प्रतियोगिता में रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले गये। फाइनल में डीएस बाल मंदिर की टीम विजेता रही।


पहला सेमिफाइनल मैच संत श्री आसाराम पब्लिक स्कूल व केतन कान्वेंट स्कूल के बीच खेला गया। इसमें केतन कान्वेंट की टीम विजेता रही। दूसरा मैच गुरुकुल पब्लिक स्कूूल व डीएस बाल मंदिर के बीच खेला गया। इसमें डीएस बाल मंदिर की टीम विजेता रही। वहीं फाइनल मैच डीएस बाल मंदिर व केतन कान्वेंट स्कूल के बीच खेला गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएस बाल मंदिर की टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केतन कान्वेंट स्कूल की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 71 रन ही बना सकी। फाइनल में डीएस बाल मंदिर टीम चैंपियन रही। डीएस बाल मंदिर के अंकित सक्सेना ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज अंकित सक्सेना को मिला। संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव प्रदीप रावत, ललित अग्रवाल प्रबंधक, गौरव राजपूत, विजय गोयल, शशांक चौरसिया, राहुल भाटी, प्रवीन कुमार, जूलिका सिंह, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed