फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रामवीर उपाध्याय बसपा में ही : रणवीर सिंह

रामवीर उपाध्याय बसपा में ही : रणवीर सिंह

Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय बसपा में ही : रणवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा है कि पूर्व कबीना मंत्री एवं वर्तमान में सादाबाद से बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा के कद्दावर नेता हैं, वह बसपा में ही रहेंगे। वह बहन मायावती के सच्चे सिपाही हैं। उनके भाजपा या कहीं और किसी पार्टी में जाने की अटकलें बेवजह हैं।

फतेहपुर सीकरी से उनकी पत्नी एवं पूर्व बसपा सांसद सीमा उपाध्याय की ओर से चुनाव नहीं लड़ने के बाबत कश्यप ने कहा कि इसका फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी क्योंकि चुनाव लड़ाने, टिकट देने का फैसला उनके ही स्तर से होगा।
विज्ञापन


रामवीर उपाध्याय बसपा के पुराने बड़े नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने खुद कहा है कि बहन मायावती का हर आदेश उनके सिर माथे पर है। वह जैसा निर्देश देंगी वह वैसा ही करेंगे। इस बयान से ही स्पष्ट हो जाता है कि उनके और बहन मायावती के बीच सब कुछ ठीक है, कहीं कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ पर वह बसपा के लिए चुनाव प्रचार करने भी आएंगे क्योंकि अलीगढ़ से उनका पुराना नाता है। रणवीर सिंह मंगलवार को बसपा सपा रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अजित बालियान के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर मीडिया से कुछ देर के लिए मुखातिब हुए थे।


उनके साथ मौजूद जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर बसपा को लेकर कुछ भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं, जिसका कड़ाई से संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed