{"_id":"5c0ad645bdec2241b054e62c","slug":"131544214085-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन पकड़ा एवं सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को 2019 चुनाव में जीत दिलाने का प्रण लिया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर पहलवान ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के मुख्य लाभार्थी मुस्लिम समुदाय से ही हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य ने कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस की जातिवादी राजनीति से ऊपर उठ कर देश एवं समाज के कल्याण के लिए अनुसूचित समाज आज भाजपा के साथ है। जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने यह कहा कि सर्व समाज आज भाजपा की ओर सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में राशिद, नेत्रपाल सिंह, मुनव्वर, ताहिर अली, मोनू, काशिफ, शाहरुख, बबलू, शानू अल्वी, रिजवान, मुबाशिर अहमद, शकील, मो. शोएब, मो. अदनान, रहमान, गुड्डू, मनीष, आजम अब्बासी, रितेश, अशोक दिवाकर, यशपाल सिंह आदि शामिल हैं।