{"_id":"5b88597a42c79246300f6d22","slug":"131535662458-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर के अंत तक शुरू होगा धनीपुर हवाई पट्टी के अपग्रेडेशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर के अंत तक शुरू होगा धनीपुर हवाई पट्टी के अपग्रेडेशन का काम
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश की चार हवाई पट्टियों को मिनी एयरपोर्ट में बदलने के लिए होने वाले निर्माण के लिए लंबे इंतजार के बाद शासन ने आखिरकार 86.75 करोड़ रुपये के आगणन के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 40 फीसदी यानि कि 30.84 करोड़ रुपया रिलीज कर दिया है। इसमें अलीगढ़ के हिस्से में करीब 7.53 करोड़ रुपया आया है। निर्माण राशि रिलीज होते ही यहां की धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कार्यदायी संस्था फिलहाल निर्माण के टेंडर फाइनल करने में जुटा है। संभवत: सितंबर के आखिरी सप्ताह में निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए शासन ने प्रदेश के चार जिलों अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती एवं मुरादाबाद की एयर स्ट्रिपों को मिनी एयरपोर्ट में बदलने की योजना बनाई है। इनके विस्तारीकरण के लिए नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया ने सर्वे की आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर ली है। अब इनके निर्माण के लिए राशि अवमुक्त की जानी थी, उसे गुरुवार को रिलीज कर दिया।
चारों जिलों के कुल आगणन 86 करोड़ 75 लाख 21 हजार के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 40 फीसदी धनराशि के रूप में 30 करोड़ 84 लाख नौ हजार 200 रुपये की धनराशि रिलीज की गई है। अलीगढ़ के हिस्से में 7 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपया आया है। बताते चलें कि अथारिटी ने धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकण व टर्मिनल बिल्ंिडग बनाने के लिए कुल 18 करोड़ 83 लाख 65 हजार रुपये का एस्टीमेट प्रस्तुत किया था। जीएसटी मिलाकर एस्टीमेट करीब 20 करोड़ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सितंबर के अंत तक शुरू हो सकता है निर्माण
कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के एई योगेंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। रनवे के लिए दस तो बिल्डिंग निर्माण के लिए चार कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। टेक्निकल बिड फाइनल हो चुकी है और फाइनेंशियल बिड फाइनल होनी है। इस प्रक्रिया में करीब 15-20 दिन लगने के आसार हैं। संभवत: सितंबर के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा।