{"_id":"5b6217674f1c1b572f8b7ba8","slug":"131533155175-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मा के कमेंट पर भाजपाइयों का थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मा के कमेंट पर भाजपाइयों का थाने में हंगामा
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्नादेवी थाना पहुंचे एक भाजपाई ने महिला दरोगा के टोकने पर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। यहां भाजपाई का आरोप है कि दरोगा ने चश्मा पहनने की मना कर दी थी। जब पहनने के लिए कुछ कहा तो अन्य पुलिसकर्मी अभद्रता पर उतर आए। साथ ही पार्टी के प्रति भी उल्टा-सीधा कहने लगे। सूचना पर पहुंचे भाजपा महानगर महामंत्री ने मामले को शांत करा दिया है।
इस दौरान मानव महाजन ने बताया कि रघुवीरपुरी मंडल के क्षेत्र प्रमुख विशन कुमार सिंह कुछ समर्थकों के साथ बन्नादेवी थाने पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति चश्मा लगाकर था। कार्यकर्ताओं ने एक मुकदमे के बारे में जानकारी मांगी। यहां एक दरोगा ने चश्मा लगाने वाले कार्यकर्ता को टोक दिया।
इस पर कार्यकर्ता ने उल्टा उन्हें चश्मा लगाने में गलत बात न होने का हवाला दिया। इस पर दरोगा भड़क गईं। यह देख अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी आवेश में आ गए और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
साथ ही आरोप हैं कि पार्टी के बारे में भी उल्टा सीधा कहने लगे। सूचना पर वह पहुंच गए। यहां महामंत्री ने बताया कि पुलिसकर्मियों को उनकी गलती का अहसास कराते हुए अधिकारियों को प्रकरण के बारे में अवगत करा दिया है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उस वक्त वह थाने में मौजूद नहीं थे। हालांकि मामला शांत हो गया है।