{"_id":"5b15a0904f1c1bf16e8b629a","slug":"131528144016-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार चुनाव नहीं चाहते एएमयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार चुनाव नहीं चाहते एएमयू छात्र
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बदले एएमयू के कोड ऑफ कंडक्ट (आचरण संहिता) के तहत छात्र संघ चुनाव के पक्ष में हैं। इससे संबंधित प्रस्ताव जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में पारित कर दिया गया है। अब छात्र एएमयू प्रशासन पर कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत चुनाव कराने की मांग करेंगे।
सोमवार रात्रि में रोजा इफ्तार के बाद जीबीएम का आयोजन यूनियन हॉल में किया गया। इसमें लिंगदोह के बदले एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके साथ ही एएमयू छात्र संघ का कार्यकाल अगले यूनियन के गठन तक करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। एएमयू छात्रसंघ के लाइफ मेंबर को वोटिंग का अधिकार देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के सचिव मो. फहद ने बताया कि अब वह एएमयू प्रशासन से लिंगदोह के बदले एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेंगे।
एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि छात्र राजनीति में लिंगदोह की जरूरत नहीं है। ऐसी सिफारिशों को राजनीतिक दलों में लागू करना चाहिए, ताकि लुटेरे किस्म के लोग दोबारा चुनकर न आएं।
यूनियन के इफ्तार में पहुंचे डॉ. कफील
एएमयू छात्र संघ द्वारा यूनियन हॉल में सोमवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. कफील भी शामिल हुए। डॉ. कफील को एएमयू पदाधिकारियों ने सर सैयद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेयर मो. फुरकान, पीवीसी प्रो. तबस्सुम शहाब, नदीम खान, एमएलसी असीम यादव के अतिरिक्त छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, सचिव मो. फहद सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता एवं छात्र मौजूद थे।