फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   े हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान पहुंचे-Cordination

े हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान पहुंचे-Cordination

Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
े हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान पहुंचे-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने मुसलमानों से आह्वान किया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो तो इतनी जोर से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाना कि इसकी गूंज पाकिस्तान तक पहुंच जाए।

वे सोमवार को जामिया उर्दू के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हाफिज उस्मान एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम को जामिया उर्दू के सर्वोच्च सम्मान दस्तूर-ए-अदब (डी-लिट्) से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उस्मान ने कहा कि आज वफादारी के इजहार की बहुत जरूरत है। मुसलमानों से अपने पड़ोसियों खासकर हिंदू भाइयों का ख्याल रखने का आह्वान किया।

कहा कि इस छोटे से प्रयास से हिंदुस्तान की काया पलट जाएगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए तीन रास्ते हैं। इसमें तालीम, वफादारी (मां-बाप, उस्ताद व देश ) एवं मेहनत शामिल है। आज लाठी-डंडे का नहीं, कानून का जमाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस देश के हर नागरिक को बराबरी का हक हासिल है। अपने हक को हासिल करने के लिए इस बारे में जानना जरूरी है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम समाज के बच्चों के एक हाथ में कुरान एवं दूसरे हाथ में लैपटॉप देखना चाहते हैं।

भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। अल्पसंख्यकों के बजट में भी इजाफा किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री प्रो. काजी अब्दुल सत्तार ने की। कार्यक्रम को कौमी उर्दू काउंसिल, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. इरतिजा करीम, जामिया उर्दू के ओएसडी फरहत अली खान, रजिस्ट्रार शमुन रजा नकवी आदि ने संबोधित किया।


हिंदुस्तान में इस्लाम खतरे में नहीं
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी का यह कहना गलत है कि आज हिंदुस्तान में इस्लाम खतरे में है। सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने अमर उजाला से कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेता अपने स्वार्थों के लिए गलत बयानी करते हैं। वे लोग हमेशा कौम को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। वे लोग कौम के लिए नहीं बल्कि पर्सनल फायदा ज्यादा देखते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान सबसे सुरक्षित देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed