फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज लखनऊ में सम्मानित होंगे अलीगढ़ के उद्यमी

आज लखनऊ में सम्मानित होंगे अलीगढ़ के उद्यमी

Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आज लखनऊ में सम्मानित होंगे अलीगढ़ के उद्यमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आज लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में अलीगढ़ के पांच उद्यमी सम्मानित होेंगे। अवध शिल्प ग्राम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग के 15 लाभार्थी पहुंचे थे।


उत्तर प्रदेश दिवस पर इसका आयोजन किया जा रहा है। यहां पर अलीगढ़ के लॉक मास्टर इंडिया प्रालि. का स्टाल लगाया गया है।

डिप्टी कमिश्नर उद्योग सुधांशु तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के 8, मुद्रा योजना के 5 एवं स्टार्टअप के 2 लाभार्थियों को बुधवार को शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि निर्यात, दक्षता एवं अन्य श्रेणी के 5 उद्यमियों को 26 जनवरी के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


26 को लखनऊ में ये होंगे सम्मानित
- निर्यात श्रेणी - अग्रवाल मेटल्स के महेश चंद्र गग
- दक्षता पुरस्कार (हस्तशिल्प) - अनिल कुमार गुप्ता
- सर्विस श्रेणी (द्वितीय पुरस्कार) - संजीव पाराशर, कंसट्रक्शन
- सूक्ष्म, लघु उद्यमियों की विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार -
(1) स्पाइडर मेटल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. के आरके अग्रवाल
(2) नरेश कंसट्रक्शन कंपनी के नरेश कुमार गुप्ता
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed