फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... पद्मावती का रोल मिलता तो कुछ कहती

अलीगढ़... पद्मावती का रोल मिलता तो कुछ कहती

Sun, 10 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... पद्मावती का रोल मिलता तो कुछ कहती
पद्मावती का रोल मिलता तो कुछ कहती: मुग्धा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हेरिटेज स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई बॉलीवुड सिने स्टार मुग्धा गोडसे तीन तलाक और रानी पद्मावती फिल्म पर ज्यादा बोलने से कतराती रहीं। कहा कि अगर रानी पद्मावती का रोल मिलता तो देखा जाता। साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा अलीगढ़ के तालों की तारीफ करने में पीछे नहीं रहीं। पहली बार अलीगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए बुलाने के लिए नंदन परिवार का शुक्रिया अदा किया। वे स्थानीय होटल में पत्रकारों से मुखातिब हो रहीं थीं।

बॉलीवुड की फैशन, बेजुबान इश्क, सत्याग्रह आदि करीब एक दर्जन से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाली मुग्धा गोडसे ने महिला सशक्तीकरण पर कहा कि कई फिल्मों में महिलाओं ने प्रमुख किरदार निभाए हैं और वह काफी पसंद की गई। रानी पद्मावती का किरदार मिलता तो क्या वह इसको निभातीं? इस पर उन्होंने कहा कि सोचने से कुछ नहीं होता, यदि मौका मिलता तो देखा जाता। वे तीन तलाक के मुद्दे पर यह कहकर साफ निकल गईं कि अभी तो उनकी ही शादी नहीं हुई। इसलिए इसके बारे में वह क्या कह सकती हैं?
विज्ञापन


मुग्धा ने बताया कि उन्हें हॉरर फिल्म देखना काफी पसंद है, लेकिन अभी कॉमेडी फिल्मों का दौर चल रहा है। इसलिए कॉमेडी फिल्में कर रही हैं। यदि उन्हें हॉरर फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो वह इसे छोड़ेगी नहीं। इसके साथ ही वह पंजाबी, मराठी समेत अन्य भाषाओं की फिल्म में भी काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के सवाल पर कहा कि जीवन ही संघर्ष है, प्रतिदिन संघर्ष में बीतता है। हां, अब अपने हुनर को दिखाने के लिए कई प्लेटफार्म हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले उन्हें अपने फोटो लेकर डायरेक्टर के पास जाना पड़ता था और ऑडीशन देना होता था। अब सोशल मीडिया तथा यू-ट्यूब समेत अन्य कई प्लेटफार्म ऐसे हैं, जहां नए कलाकारों को बहुत आसानी से मौका मिल जाता है। इस दौरान हेरिटेज के सचिव राकेश नंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed