फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में टाफी लेने निकले बच्चे के अपहरण की कोशिश

अलीगढ़ में टाफी लेने निकले बच्चे के अपहरण की कोशिश

Thu, 07 Sep 2017 01:56 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में टाफी लेने निकले बच्चे के अपहरण की कोशिश
टॉफी लेने निकले बच्चे के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी इलाके के चंदनिया से बुधवार दोपहर ऑटो चालक ने बच्चे के अपहरण की कोशिश की। ऑटो चालक ने बच्चा ऑटो में बैठा लिया और रामघाट रोड तक ले आया। वह तो बच्चे के रोने और एक महिला के शक होने पर चालक घबरा गया। बाद में बच्चे को रामघाट रोड पर ही छोड़कर भाग गया।

वाकया इस तरह हुआ कि चंदनिया के रहने वाले अभिषेक एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उनका चार साल का बेटा रौनक दोपहर में घर से टॉफी लेने गली में आया था। तभी एक ऑटो चालक बच्चे को लालच देकर ऑटो में बैठाकर चलने लगा। गली में ही एक अन्य महिला ऑटो में सवार हो गई। मगर गली से ऑटो के बाहर रामघाट रोड पर आते ही बच्चा रोने लगा। इस पर महिला को शक हुआ और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर ऑटो चालक ने पकड़े जाने के भय से महिला व बच्चे को वहीं उतारकर ऑटो सहित दौड़ लगा दी। बाद में महिला इस बच्चे को चाय वाले की दुकान पर छोड़ गई। तभी वहां भीड़ लग गई और अभिषेक के पड़ोसी ने बच्चे को पहचानकर परिजनों को बुला लिया। बाद में परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरंगाबाद से 13 साल की बच्ची अगवा
अलीगढ़। महानगर के नौरंगाबाद छावनी पथवारी इलाके से 13 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में बच्ची के पिता अजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी को 31 अगस्त को पड़ोसन महिला किसी काम के बहाने घर से बुला ले गई। इसके बाद बच्ची नहीं लौटी। बाद में पता चला कि महिला की मदद से कुछ लोग उसकी बेटी को अगवा कर ले गए हैं। इस मामले में थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed