{"_id":"59adb4054f1c1b1b278b52ce","slug":"131504556037-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवइन रिलेशनशिप में धोखा, थाने में नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवइन रिलेशनशिप में धोखा, थाने में नहीं हो रही सुनवाई
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिवइन रिलेशनशिप में धोखा, थाने में सुनवाई नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला,अलीगढ़।
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती इन दिनों अपने लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर से बेहद परेशान है। आरोप है कि पार्टनर ने एक वर्ष से अधिक समय तक अपने साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है।
क्वारसी क्षेत्र की ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती ने इलाके के होली चौक पर रहने वाले लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रॉपर्टी डीलर पार्टनर पर उसने एक वर्ष तक अपने साथ रखने के बाद भी शादी न करने का आरोप लगाया है।
युवती का आरोप है कि इतने दिन तक शारीरिक शोषण करने के बाद भी अब पार्टनर उससे शादी से इनकार कर रहा है। इस मामले में शिकायत के बाद भी क्वारसी पुलिस के अभी तक कोई कार्रवाई न करने के विरोध में थाने में कड़ी धूप में खड़े होकर विरोध जताया।
विज्ञापन
युवती ने प्लाईवुड कार्ड ले रखा था। उस पर लिखा था कि मेरे साथ हो रहे अन्याय के लिए मुझे न्याय चाहिए। उसने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से की न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि न्याय न मिलने पर वह मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पर धरना देगी।
युवक से शादी की जिद पर दो बच्चों की मां
महानगर के बेगपुर इलाके की दो बच्चों की मां जीवनगढ़ के एक युवक से शादी की जिद पर अड़ी है और शादी के लिए राजी न होने पर उसे तरह-तरह से धमका रही है। युवती ने पुलिस से भी इस मामले में शिकायत की।
चूंकि युवती शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। उसका तलाक भी नहीं हुआ है। इसलिए पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर उसका तर्क है कि वह परिवार से विरोध कर इस शादी को तैयार है। सोमवार को युवती एसएसपी दफ्तर भी पहुंची। मगर देर होने के कारण किसी अधिकारी से मुलाकात न हो सकी।