{"_id":"598a1b924f1c1b00118b479c","slug":"131502223250-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में दलित भाई, बहन को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में दलित भाई, बहन को चाकू से गोदा
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित भाई-बहन को चाकू से गोदा, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
कोतवाली के गांव महगवां में दरवाजे के सामने पड़ी मिट्टी हटाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आवेश में आए एक पक्ष ने दलित भाई-बहन को चाकू से गोद दिया। चाकू के हमले से युवक की हालत गंभीर है। उसे अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महगवां निवासी लाल सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने गांव के ही दबंगों ने कई दिनों से मिट्टी डाल रखी है। मंगलवार को उनके बेटे राजेंद्र उर्फ राजू ने पड़ोसियों से मिट्टी हटाने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। इस पर दबंगों ने राजेंद्र को जमकर मारा पीटा।
इसी बीच भाई को बचाने उनकी बेटी राजकुमारी पहुंची तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। भाई-बहन पर दबंगों ने ईंट, पत्थर और चाकू से भी हमला किया। इससे उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष में एक व्यक्ति पुलिस में तैनात है, इसीलिए थाना पुलिस आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। दलित की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल, बबलू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला ने पकड़े पैर, दिया मंगलसूत्र
हमले में आरोपी पक्ष की एक महिला भी थाने पहुंच गई। उसने पीड़ित पक्ष से फैसला करने के लिए आरजू मिन्नत करने लगी। कोतवाली में ही वह हमले में लाल सिंह के पैर पकड़कर बैठ गई। बोली कि अपने बेटे का इलाज कराओ, मेरा मंगलसूत्र ले जाओ पर मेरे पति के खिलाफ रिपोर्ट मत दर्ज कराओ। इलाज पर जितना खर्च होगा हम करेंगे, लेकिन फैसला कर लो। हालांकि पीड़ित परिवार समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ।