फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ऋण माफी का लाभ 20 अगस्त तक

ऋण माफी का लाभ 20 अगस्त तक

Tue, 01 Aug 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
ऋण माफी का लाभ 20 अगस्त तक
ऋण माफी का लाभ 20 अगस्त तक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

किसान ऋण मोचन योजना की समीक्षा सोमवार को फिर से हुई। शासन स्तर से हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को जिला स्तरीय तैयारियों की समीक्षा की।

अलीगढ़ के अधिकारियाें ने बताया कि योजना के तहत पहले श्रेणी में वह किसान शामिल किए गए हैं। जिनके पास जमीनों के भूलेख के साथ आधार कार्ड है और बैंक खाते उनके आधार कार्ड से लिंक है। ऐसे किसानों की संख्या तकरीबन 40 हजार है। इन किसानों को 20 अगस्त तक ऋण मोचन योजना का लाभ मिल जाएगा। दूसरी श्रेणी में वो किसान हैं, जिनके आधार कार्ड नहीं है लेकिन उनके पास भूलेख का ब्यौरा है।
विज्ञापन


तीसरी श्रेणी में वो किसान हैं जिनके पास आधार कार्ड और भूलेख दोनों नहीं है। सत्यापन होने के बाद ऋण माफी की रकम सीधे इनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। जिनके आधार कार्ड नहीं है उनको जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार तैयारी पूरी की जा रही है। इस वीसी में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed