{"_id":"596525354f1c1b00278b466a","slug":"131499800885-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर दारोगा ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर दारोगा ने किया हंगामा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर दारोगा ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
क्वार्सी के रजा नगर निवासी गफ्फार किसी काम से बाजार आए थे। लौटते समय किशनपुर तिराहे की दुकान पर बाइक खड़ी कर पान मसाला खरीदने लगे। गफ्फार के अनुसार इसी बीच वर्दी में हरिलाल नाम का दारोगा वहां आया और मारपीट करने लगा। उसके साथ दो व्यक्ति और थे। दरोगा ने हेलमेट उतार कर मारा, जिससे उनका सिर फट गया।
पब्लिक एकत्रित हुई तो दरोगा ने निरंजनपुरी की ओर दौड़ लगा दी। जनकपुरी मोड़ पर पब्लिक ने नशे में दौड़ते दरोगा को घेर लिया। क्वार्सी पुलिस ने आकर दरोगा को पकड़ लिया। पीड़ित की ओर से दरोगा समेत तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मेडिकल के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि दरोगा वाराणसी में तैनात है।