{"_id":"63caf588c36491354258fbe2","slug":"13-thousand-children-of-125-madrassas-will-get-money-for-uniform-aligarh-news-ali3094777197-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 125 मदरसों के 13 हजार बच्चों मिलेंगे यूनिफॉर्म के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 125 मदरसों के 13 हजार बच्चों मिलेंगे यूनिफॉर्म के पैसे
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर मदरसे के बच्चों के परिधान के के पैसे मिलेंगे। यह धनराशि सरकार उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजेगी। इससे जिले के तकरीबन 13 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे।
जिले में 125 मदरसे हैं, इनमें 121 मान्यता प्राप्त हैं, चार सरकारी सहायता प्राप्त हैं। सहायता प्राप्त मदरसा इस्लामिया अरबिया (जामा मस्जिद) मौलाना आजाद नगर, मदरसा अरबिया बाला-ए-किला, मदरसा सिराजुल उलूम निस्वां कॉलेज व मदरसा लुत्फिया अरबिया ऊपरकोट हैं। अभी तक इन मदरसों के बच्चों को परिधान के लिए धनराशि नहीं मिल रही थी। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद के अप्रैल में शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में मदरसों के बच्चों को परिधान के लिए धनराशि उनके अभिभावकों के खातों में भेजे जाने के आदेश पर मदरसे के बच्चों और शिक्षकों में खुशी की लहर है।
मेरे मदरसे में एनसीईआरटी की किताबें चल रही हैं। छात्र निर्धारित पैंट-कमीज और छात्राएं सलवार-कमीज में आ रही हैं। परिधान के लिए रुपये आएंगे तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
-समीउर्रहमान, प्रधानाचार्य, मदरसा इस्लामिया अरबिया
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद के एलान का स्वागत करते हैं। बच्चों को परिधान के लिए धनराशि खाते में आएगी, तो इससे बच्चों में एकरूपता आएगी।
-डॉ. मोहम्मद नईम, उप प्रधानाचार्य, मदरसा लुत्फिया अरबिया ऊपरकोट
मदरसा बोर्ड के भरे जा रहे फार्म
मदरसा बोर्ड से संचालित सीनियर, सीनियर सेकेंडरी, फाजिल और कामिल के आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। मदरसा इस्लामिया अरबिया के प्रधानाचार्य समीउर्रहमान ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र के रूप में मदरसा में आवेदन कर सकते हैं।