फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 employees have not received salary for seven months

कैसे मनेगी दिवाली: बच्चे मांग रहे पटाखे, 13 कर्मचारियों के हाथ खाली, सात महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 28 Oct 2024 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:48 PM IST
सार

जल निगम ने नगला मसानी, महेंद्र नगर कालीदह, भुजपुरा और मथुरा रोड पर नलकूप बनवाए थे। इसके बाद मार्च 2024 को नगर निगम के जलकल विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। नलकूप संचालन के लिए कर्मचारी रखे गए थे, जिन्हें जल निगम ने फरवरी 2024 तक वेतन दिया था।

विज्ञापन
13 employees have not received salary for seven months
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिवाली पर नगर निगम के स्थायी कर्मचारी से लेकर अफसर तक दिवाली मनाएंगे, लेकिन 13 नलकूप कर्मचारियों की दिवाली कैसे मनेंगी, क्योंकि उनके हाथ खाली हैं। पिछले सात महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। महापौर से लेकर नगर आयुक्त तक वेतन को लेकर कर्मचारी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ उनसे आश्वासन ही मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

विज्ञापन


जल निगम ने नगला मसानी, महेंद्र नगर कालीदह, भुजपुरा और मथुरा रोड पर नलकूप बनवाए थे। इसके बाद मार्च 2024 को नगर निगम के जलकल विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। नलकूप संचालन के लिए कर्मचारी रखे गए थे, जिन्हें जल निगम ने फरवरी 2024 तक वेतन दिया था। नलकूप जल कल विभाग को हस्तांतरित होने के बाद उसे नलकूप कर्मचारियों को वेतन देने की जिम्मेदारी थी, मगर ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन


नलकूप कर्मचारी विष्णु कुमार, डाल चंद्र, जितेंद्र कुमार सारस्वत, भगवान सिंह, मानिक चंद्र, ओम प्रकाश, बिट्टू, जितेंद्र कुमार जैन, बबलू खान, शाहरुख, हनीफ, मुमताज अहमद, सूरज को सात महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन के अभाव में वह और उनके बच्चे दिवाली कैसे मनाएंगे। नगर निगम के अफसर वादा तो करते हैं, लेकिन निभाते नहीं हैं। इस संबंध में जलकल के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कागजी कार्रवाई चल रही है। कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed