फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1282 private schools of Aligarh will come under purview of RTE

Good News: आरटीई के दायरे में आएंगे 1282 निजी स्कूल, 24 हजार बच्चों का होगा दाखिला

Mon, 16 Sep 2024 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

आरटीई में 1282 निजी स्कूलों के आने से उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को फायदा मिलेगा, जो निजी स्कूलों में दाखिला कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
1282 private schools of Aligarh will come under purview of RTE
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के दायरे में अलीगढ़ जिले के 1282 निजी स्कूल आएंगे। इन स्कूलों में 24,000 छात्रों को दाखिला देने का लक्ष्य है। ये दाखिले 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में दिए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान में जिले के वर्तमान समय में 400 निजी स्कूलों में 14,500 बच्चे इस अधिनियम के तहत पढ़ रहे हैं। वर्तमान में जिन निजी स्कूलों में दाखिला लेने की अनुमति है, उनकी संख्या करीब 700 है, लेकिन 300 स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2025-26 में आरटीई के दायरे में 1282 निजी स्कूलों को लाने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कक्षा एक में 25 फीसदी बच्चों को बिना किसी शुल्क के नामांकित करने का नियम है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई में 1282 निजी स्कूलों के आने से उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को फायदा मिलेगा, जो निजी स्कूलों में दाखिला कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed