फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जंक्शन पर पहली बार रुकी हमसफर एक्सप्रेस, पायलटों का किया स्वागत

जंक्शन पर पहली बार रुकी हमसफर एक्सप्रेस, पायलटों का किया स्वागत

Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर पहली बार रुकी हमसफर एक्सप्रेस, पायलटों का किया स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर कटिहार जाने वाली नई दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार से अगले छह महीने के लिए अलीगढ़ जंक्शन पर कर दिया है। रेल प्रशासन की ओर से पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर यह ठहराव किया गया। सप्ताह में दो दिन (मंगलवार, शुक्रवार) यात्री इस ट्रेन के सफर का लाभ उठा सकेंगे।

मंगलवार को गाड़ी दोपहर 2:30 बजे जंक्शन पर पहुंची। यहां ट्रेन के दोनों पायलटों का स्टेशन स्टाफ सहित क्षेत्रीय रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य संदीप चाणक्य ने किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहनाकर यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन


गाड़ी एक मिनट के लिए स्टेशन पर रुकी। स्वागत करने वालों में स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम, उप स्टेशन अधीक्षक राजाबाबू सहित आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ सहित राजीव शर्मा, मुकेश सिंह, गौरव शर्मा, अर्पित तिवारी, चंद्रमणि कौशिक, अंशुल गुप्ता, संदीप सिंह, मनोज ठाकुर, हरीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में हो सकता है स्थायी ठहराव
माना जा रहा है कि भविष्य में राजस्व वसूली देखने के बाद हमसफर एक्सप्रेस का स्थायी ठहराव जंक्शन पर किया जा सकता है। बता दें कि हमसफर एक्सप्रेस (15706) पुरानी दिल्ली से दोपहर 1:45 बजे चलकर 3:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, कटिहार से पुरानी दिल्ली को जाने वाली (15705) सुबह 10:13 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी।


सांसद नहीं दिखा सके हरी झंडी
सांसद सतीश गौतम को आचार संहिता के कारण थोड़ी मायूसी हाथ लगी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद गाड़ी को जंक्शन पर हरी झंडी नहीं दिखा सके और न ही यात्रियों व पायलटों का स्वागत करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed