फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हज यात्री वीडियो प्रोजेक्टर से जानेंगे हज के तौर-तरीके

हज यात्री वीडियो प्रोजेक्टर से जानेंगे हज के तौर-तरीके

Thu, 28 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हज यात्री वीडियो प्रोजेक्टर से जानेंगे हज के तौर-तरीके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हज यात्रियों को अब 7,750 रुपये और चुकाने होंगे। सऊदी अरबियन रियाल मजबूत होने से हज यात्रा के किराये में इजाफा हुआ है।

हज यात्रा के दौरान आजमीन-ए-हज (हज यात्री) को बस किराये के रूप में रियाल 347.50 की बजाय 391.18 रियाल देना होगा। मेट्रो में उन्हें रियाल 250 की जगह 400 रियाल चुकाने होंगे। दोबारा हज यात्री को 35,821 रुपये की जगह उन्हें अब 35,202 रुपये देने होंगे।

हज यात्री को 619 रुपये ज्यादा देना होगा। इनके अलावा अन्य खर्चे को लेकर ग्रीन कैटेगरी को हज यात्री को किराये के इतर 7,750 रुपये और अजीजिया कैटेगरी के हज यात्री को 7,150 रुपये ज्यादा भरने होंगे।
विज्ञापन


ग्रीन कैैटेगरी का किराया
उड़ान पहले अब
दिल्ली 2,51,950 2,59,700
लखनऊ 2,60,100 2,67,850
वाराणसी 2,72,100 2,79,850


अजीजिया कैैटेगरी का किराया
उड़ान पहले अब
दिल्ली 2,17,800 2,78,950
लखनऊ 2,25,950 2,33,100
वाराणसी 2,37,900 2,45,050

नोट : इसमें कुर्बानी की रकम शामिल है।

कुर्बानी में 508 रुपये की बढ़ोत्तरी
हज यात्रियों को कुर्बानी के लिए अब 8,508 रुपये चुकाने होंगे। पहले आठ हजार रुपये जमा करने का हज कमेटी ऑफ इंडिया ने फरमान जारी किया था। कुर्बानी कराने की दो सूरतें हैं। हज यात्री स्वयं कुर्बानी कर सकते हैं, या इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक में रुपये जमा करके कुर्बानी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एक रियाल के बराबर भारतीय 17.60 रुपये थे। रियाल करेंसी मजबूत होने के बाद अब एक रियाल के बराबर भारतीय 17.91 रुपये हो गए हैं।
- अब्दुल समद, जिला हज ट्रेनर

हज पर जाने वाले आजमीन-ए-हज (हज यात्री) को हज प्रशिक्षण कार्यशाला में वीडियो प्रोजेक्टर से हज करने के तौर-तरीके बताए जाएंगे। यह कार्यशाला एएमयू के कैनेडी हॉल में गुरुवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
एएमयू कल्चरल एजुकेशन सेंटर व लब्बैक हज ट्रेनिंग सोसाइटी के बैनरतले लगने वाली कार्यशाला में हज यात्रियों को उनकी समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. एफएस शीरानी ने कहा कि वीडियो के जरिये हज के अरकान (तरीके) अदा करना बताया जाएगा। सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने कहा कि राष्ट्रीय हज प्रशिक्षक व पूर्व कोआर्डिनेटर मक्का व मदीना (अरब) मोनिस खान आने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षित करेंगे। मंडल के चयनित हज यात्रियों को व्हाट्सग्रुप व फोन से जानकारी दी जा रही है।


हज यात्रियों को मेडिकल ऑफिस मक्का ने दिशा-निर्देश भेजा है। लब्बैक हज ट्रेनिंग सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने बताया कि हज के दौरान हज यात्रियों को क्या-क्या सावधानी बरतनी है। इसकी पूरी जानकारी भेजी गई है। मसलन, हज यात्रियों को फर्श पर अच्छी पकड़ वाली चप्पल पहननी है। दिल, ब्लड प्रेशर के मरीज को शारीरिक तनाव से बचने की नसीहत दी गई है। आब-ए-जमजम (पानी) पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed