फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पांच जिला पंचायत सदस्यों पर डकैती का केस दर्ज

पांच जिला पंचायत सदस्यों पर डकैती का केस दर्ज

Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पांच जिला पंचायत सदस्यों पर डकैती का केस दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला पंचायत के पंत भवन में शनिवार को बजट मंजूरी संबंधी बैठक में हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने फिलहाल अध्यक्ष विरोधी पांच जिला पंचायत सदस्यों पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा अध्यक्ष खेमे के सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ पाली की तहरीर पर दर्ज किया गया है, जिसमें मारपीट करने और कान की बाली व गले से जंजीर लूटने का आरोप लगाया है।

हालांकि तहरीर दूसरे खेमे की ओर से भी दी गई थी। मगर अभी दूसरी तहरीर पर पुलिस जांच की बात कह रही है। इसके लिए वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं। उम्मीद है कि कल तक दूसरा मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इगलास के गांव कारस निवासी वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ पाली की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पंत भवन में चल रही बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकगण, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य जिला पंचायत सदस्य बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की कार्यवाही खत्म होने के बाद करीब 12.30 बजे वार्ड 25 से जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़, वार्ड 13 से हरेंद्र सिंह, वार्ड 18 से दिनेश कुमार, वार्ड 42 से सदस्य पति ठा. सुबोध सिंह, वार्ड 41 से सदस्य पति वीरपाल सिंह एकराय होकर मीटिंग हॉल में घुस आए और कहने लगे कि हमारे बिना मीटिंग कैसे हो गई। इस पर सीडीओ व अन्य लोगों ने समझाने की कोशिश की, मगर यह नहीं माने और जोर-जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

इस पर उसने जब बीच में पड़कर समझाने की कोशिश की तो यह नामजद उत्तेजित हो गए और गालियां दीं। आरोप है कि इसके बाद पाली संग मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान उसके कान की सोने की बाली व गले की जंजीर तोड़ ली। पाली का कान भी फट गया। इससे वह सुनने में असमर्थ हो गया। पंत भवन से बाहर निकलते समय बाद में देख लेने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान ने पांचों नामजदों पर डकैती की धारा 395 के तहत यह मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

-जिला पंचायत प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी। अभी अध्यक्ष गुट की ओर से भेजी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महिला सदस्य दुर्गेश देवी की ओर से दी गई मारपीट व दलित उत्पीड़न संबंधी तहरीर की जांच की जा रही है। उसके परीक्षण के लिए वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। उस पर भी शीघ्र जांच के आधार पर निर्णय लेकर कार्रवाई होगी।

-संजीव दीक्षित सीओ तृतीय


दूसरी तहरीर में अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पर भी आरोप
इस मामले में दूसरी तहरीर वार्ड 41 की सदस्य दुर्गेश देवी ने दी है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, सदस्य पति शैलेंद्र सिंह टिल्लू, रविंद्र पाली, भूपेंद्र सिंह, खिल्लन शेरवानी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व पूर्व मंत्री जयवीर सिंह पर समर्थकों को मारपीट के लिए उकसाने व खुद गाली गलौज करने का आरोप है। बता दें कि शनिवार को बैठक में मारपीट के दौरान दुर्गेश देवी के भी हाथ में चोट आई है। उनकी चूड़ियां तक टूट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed