फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू से 7 करोड़, नुमाइश से 3 करोड़ रुपये वसूलेगा नगर निगम

एएमयू से 7 करोड़, नुमाइश से 3 करोड़ रुपये वसूलेगा नगर निगम

Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एएमयू से 7 करोड़, नुमाइश से 3 करोड़ रुपये वसूलेगा नगर निगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रदर्शनी अलीगढ़ से करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली में जोर लगाएगा।

दोनों संस्थाओं पर गृहकर जल कर और ड्रेनेज का लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें एएमयू पर सात करोड़ और नुमाइश इंतजामिया पर 3 करोड़ रुपये बाकी हैं। इस संबंध में नियमानुसार कई पत्राचार होने के बाद नगर निगम की ओर से डिपार्टमेंटल आर्डर भी जारी किया का चुका है।

गुजरे वर्ष 2017 में ही नगर निगम ने सेवा भवन के सामने स्थित भारत सरकार मुद्रणालय अलीगढ़ से इस तरह की कर वसूली करते हुए 89 लाख रुपये एकमुश्त वसूले थे। वर्ष 2017 में आयकर विभाग नुमाइश इंतजामिया से एक साथ दो करोड़ रुपये की कर वसूली की थी।
विज्ञापन


ऐसे में अब नगर निगम प्रशासन दस करोड़ रुपये की वसूली करने पर जोर लगा रहा है। निगम प्रशासन को उम्मीद बंधी है कि उसका बकाया भी जल्द मिल सकता है।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक साधारण आदमी से कर वसूली के नियम सख्त हैं जिसमें कुर्की तक की कार्रवाई हो सकती है, लेकिन सरकारी संस्थाओं से वसूली में अधिनियम के अनुसार ही पैरवी होती है। मेयर बनने के बाद मो. फुरकान ने भी कहा है कि नियमानुसार ये वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed