{"_id":"5a303bca4f1c1bbd208b64a7","slug":"121513110474-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मंगलवार को नहीं हुआ एसी बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मंगलवार को नहीं हुआ एसी बसों का संचालन
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को नहीं हुआ एसी बसों का संचालन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोडवेज की अनुबंधित एसी बसों में कूलिंग न होने की शिकायत करते-करते यात्रियों ने पूरा मौसम निकाल दिया, अब सर्दियों में रोडवेज को एसी बसों के सत्यापन की सुध आई है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ एक दर्जन एसी बसों का भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन में सभी बसें फेल हो गईं। इसके बाद मंगलवार को उनका संचालन रोक दिया और बसों में काम कराने के निर्देश दिए गए।
गर्मियों से शोर मचा रहे यात्रियों की पुकार दिसंबर माह में रोडवेज के अधिकारियों के कानों तक पहुंची। मंगलवार को संविदा पर लगी एसी बसों का क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने करीब ढाई साल बाद भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन में बसों में कमियों के अलावा कुछ नहीं मिला। अलीगढ़ एवं बुद्ध विहार डिपो की कुल 12 एसी बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं।
इन बसों की आपातकालीन खिड़की के लॉक तक सही नहीं मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार को सभी मार्गों पर ऐसी बसों का संचालन रोक बसों में काम कराने के निर्देश बस मालिकों को दिए। एआरएम अलीगढ़ आरसी शर्मा ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि सर्दियों में एसी बसों में गर्म हवा नहीं आ रही।
विज्ञापन
इसके साथ ही बिंडो लॉक, पंखे टूटे हुए तथा कुछ बसों में पंखे लगे ही नहीं हैं की शिकायत मिल रही थी। यहां तक कि कई बसों में पर्दे तक गंदे और फटे हुए मिले। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी बसों के स्वामियों को बस में काम कराने के निर्देश दिए हैं।
काफी समय से एसी बसों के यात्रियों की शिकायत आ रही थी। शिकायत के आधार पर एसी बसों को बुद्ध विहार डिपो में सत्यापन के लिए बुलाया गया। इस दौरान दोनों डिपो की 12 एसी बसों में कमियां मिलीं। इस पर मंगलवार को संचालन रोक कर निर्धारित समय पर साधारण बसों को चलाया गया। साथ ही बुधवार को उन्हें कमियां दूर करके सत्यापन के लिए लाने को निर्देश दिए हैं। - अतुल त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
बस मालिकों ने एसी बसों से निकलवाए शॉकर
परिवहन निगम में जब एसी बसों का अनुबंध होता है तो शर्त होती है कि बसों में शॉकर लगे होंगे, लेकिन बस मालिकों ने सेटिंग-गेटिंग के तहत बसों से शॉकर निकलवाकर कमानी लगवा दी है। इसके कारण एसी बसो में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।