फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दिनदहाड़े वसूली कर रहे गुंडे : ठा. दलवीर सिंह

दिनदहाड़े वसूली कर रहे गुंडे : ठा. दलवीर सिंह

Tue, 01 Aug 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े वसूली कर रहे गुंडे : ठा. दलवीर सिंह
दिनदहाड़े वसूली कर रहे गुंडे : ठा. दलवीर सिंह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूरे शहर में गुंडों का राज हो गया है। वह जगह-जगह बालू बदरपुर और रोड़ी के ट्रकों को जबरन रोक कर दिनदहाड़े वसूली कर रहे हैं। बालू बदरपुर के ठेकेदारों के ये गुर्गे शहर के साथ ही पूरे प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

अलीगढ़ से गुजरने वाले ट्रक चालक यहां की क्या छवि लेकर जा रहे हैं..? ये गंभीरता से सोचने का विषय है। ये कहना है बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह का, वो सोमवार को जिलाधिकारी से मिले और उनको इस संबंध में शिकायत पत्र देकर वसूली बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि ठेके की शर्त तीन और चार में स्पष्ट लिखा है कि नुमाइश मैदान के अलावा कहीं भी ट्रकों से वसूली नहीं की जा सकती है। अगर ऐसा होता है प्रदर्शनी के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी की ओर से ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी, लेकिन सभी शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। जनपद में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश से रोड़ी और बालू बदरपुर के ट्रक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अलीगढ़ में ठहरते हैं तो कुछ यहां की सीमाओं से गुजरते हैं। अलीगढ़ की इस अवैध वसूली को वो अपने गंतव्य पर पहुंचने पर जरूर बताते होंगे। जिससे भाजपा की छवि को बड़ा धक्का लग रहा है। सासनीगेट, लोधा, क्वार्सी, देहलीगेट, मडराक और गांधी पार्क थाना क्षेत्र में ये वसूली सर्वाधिक है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त से सख्त कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया है।


गौर हो कि नुमाइश इंतजामिया की ओर से नुमाइश मैदान में बालू बदरपुर के ट्रकों को खड़ा करने का ठेका 29 जून को उठा है, जो गौरव कुमार नाम के व्यक्ति को 3 करोड़ 11 लाख रुपये में दिया गया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले कीमतें बढ़ाई नहीं गई हैं। इसमें छोटे ट्रकों से 700 और बड़े ट्रकों से 1500 रुपये की वसूली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed