फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वेंकैया नायडू पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना

वेंकैया नायडू पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना

Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना
वेंकैया नायडू पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के साथ वेंकैया नायडू पर कांग्रेस के पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने तीखा हमला बोला है।
चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नायडू किसानों और गरीबों की दुर्दशा का मजाक उड़ाने की कोशिश न करें। देश के उन 15 उद्योगपतियों का एक लाख साठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ हो सकता है, लेकिन किसानों की कर्ज माफी को उनका शौक बताकर मजाक बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में किसान अपनी जमीन बचाने के लिए आत्महत्याएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार की पुलिस की गोली खा रहे हैं। विवेक बंसल ने कहा कि वेंकैया नायडू का ये बयान किसानों के प्रति वर्तमान सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। वह बताएं उनकी सरकार ने तीन साल में ऐसा कौन सा काम किया है, जो किसान हित में है। जनता भाजपा को अब जवाब देगी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया राजबब्बर का जन्मदिन
अलीगढ़। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की मैरिस रोड स्थित जीया कंपाउंड में बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने की। यहां उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष राजबब्बर का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूही जुबैरी ने कहा कि राज बब्बर कुशल एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे नेता भी हैं। उन्होंने सदैव गरीब, किसान, मजदूर आदि की समस्याओं को उठाया है। इस दौरान जिया उद्दीन शाही, इरशाद, सागर सिंह तोमर, दीपक भारद्वाज, भगवती प्रसाद जाटव आदि मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। साथ ही वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सुभाष रोड स्थित कार्यालय पर जोन-2 के प्रवक्ता गिरवर शर्मा की अध्यक्षता में राजबब्बर का जन्मदिन किसान उत्थान दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान वीरी सिंह बंजारा, सागर सिंह तोमर, रामगोपाल रैना, लक्ष्मी नारायण, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के क्वार्सी स्थित कैंप कार्यालय पर महासचिव सागर सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां भी राजबब्बर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दीपक भारद्वाज, यज्ञा अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गुलजार अहमद, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
जीएसटी का सड़कों पर उतरकर करेंगे विरोध
एक जुलाई से मोदी सरकार पूरे देश में जीएसटी लागू करने जा रही है। इससे व्यापारियों का हित नहीं, अहित होगा। छोटे-छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद हो जाएगा। इसका विरोध कांग्रेस मजबूती से करेगी। व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश राज जीवन ने अचलताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार जीएसटी लागू कर रही थी, जिसका भाजपा ने विरोध किया था। जबकि कांग्रेस जिस नियम को लागू कर रही थी। उससे सभी वर्ग के लोगों को फायदा था। 14 प्रतिशत से अधिक किसी पर टैक्स नहीं था। अलीगढ़ हार्डवेयर कारोबार से जाना जाता है। जीएसटी लागू होने के बाद इस कारोबार पर 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जिससे कारोबार ठप हो जाएगा। इस दौरान वीना शर्मा, राजवती देवी, ठा. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed