फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   12 e-buses started running on four routes, time is not known

अलीगढ़ः चार रूटों पर दौड़ने लगीं 12 ई-बसें, समय का पता नहीं

Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
12 e-buses started running on four routes, time is not known
वाराणसी में आज से ई-बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला
शहर के चार रूटों पर 12 ई-बसें दौड़ने लगी हैं। पहले खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक व हरदुआगंज चौराहे से मेहरावल तक ई-बसें चल रही थीं, अब एक मार्च से मडराक से मेडिकल कॉलेज व शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहे तक ई-बस सेवा का संचालन होने लगा है। लेकिन समयसारिणी तय न होने से यात्रियों को ई-बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस कब आएगी और कब जाएगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। इसके अलावा, अभी तक चार्जिंग बस स्टेशन का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सिर्फ तीन चार्जर के सहारे 12 बसें हैं। अब शहर के मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा रूट पर ई-बस का संचालन होना बाकी है।
विज्ञापन





 चार जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल तरीके से 15 ई-बसों का लोकार्पण किया था। इसके बाद शहर के दो रूटों खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक और हरदुआगंज से मेहरावल तक पांच ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद अब शहर के दो और रूटों पर मडराक से मेडिकल कॉलेज और शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहे तक ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस प्रकार सभी चार रूटों पर तीन-तीन ई-बसें दौड़ने लगी हैं। अभी जनपद को दस और ई-बसें मिलनी हैं। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी पूरी तरह से बसों का संचालन नहीं हो सका है और न ही समयसारिणी बन पाई है। ऐसे में यात्रियों को ई-बस सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन





 इसके अलावा, ई-बस संचालन के लिए आठ कंपनियां अधिकृत हैं, जिनको अलग-अलग कार्य आवंटित हैं। ऐेसे में कामकाज और दायरे आदि को लेकर कई तरह के विवाद भी हो रहे हैं। मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम भी तैयार होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर है बसों का ठहराव 
1. खेरेश्वर चौराहे से बौनेर तक - खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल, सूत मिल चौराहा, तहसील तिराहा, रसलगंज चौराहा, गांधी पार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी चौराहा, धनीपुर मंडी, बौनेर तिराहा।
2. हरदुआगंज चौराहे से मेहरावल तक - हरदुआगंज चौराहा, तालानगरी, क्वार्सी चौराहा, गांधी आई अस्पताल, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क बस अड्डा, रसलगंज, सूत मिल चौराहा, सारसौल फल मंडी और मेहरावल।
3. मडराक से मेडिकल कॉलेज - मडराक, मुकुंदपुर, राठी हॉस्पिटल, सासनीगेट चौराहा, हाथरस अड्डा, मदार गेट, गांधीपार्क बस अड्डा, रसलगंज चौराहा, तहसील तिराहा, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट, दोदपुर, चौराहा और मेडिकल कॉलेज।
4. शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज चौराहा - शिवदान सिंह कॉलेज, सासनीगेट, हाथरस अड्डा, मदार गेट, गांधी पार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव चौराहा, गांधी आई हास्पिटल, क्वार्सी चौराहा, तालानगरी, हरदुआगंज चौराहा।

इस रूट पर अभी नहीं चली है एक भी बस
5. मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा तक - महेशपुर तिराहा, धौर्रा माफी, क्वार्सी चौराहा, बाईपास, एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल।


हरदुआगंज से क्वार्सी का अधिक है किराया
- हरदुआगंज से क्वार्सी तक ऑटो वाले दस रुपये लेते हैं, जबकि ई-बस में हरदुआगंज से गांधी आई हॉस्पिटल तक का किराया 15 रुपये है। लेकिन क्वार्सी चौराहे तक के लिए भी 15 रुपये चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में लोग हरदुआगंज से क्वार्सी चौराहे तक आने-जाने के लिए ऑटो, टेंपो से सफर करना पसंद करते है।




चार्जिंग बस स्टेशन के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। जल्द ही काम पूरे करवाए जाएंगे। बाकी मंजूरगढ़ी से छर्रा अड्डा रूट पर जल्द ई-बस चलवाई जाएंगी। किराये में कहीं अगर दिक्कत आ रही है तो इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। जल्द ही सर्वे कराकर बसों की समयसारिणी तैयार कराई जाएगी। 
- मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधन परिवहन निगम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed