{"_id":"5cb39bdabdec22146112729e","slug":"11555274714-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी अकराबाद की महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी अकराबाद की महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दो दिन पहले आग से झुलसी अकराबाद के गांव कीर्तिपुर की महिला ने रविवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के सुुपुर्द किया। मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के भगवानपुर गांव की रहने वाली कारी देवी (50) पत्नी मागू मांझी वर्तमान में अकराबाद के कीर्तिपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी।
पति भी साथ काम करता था। पति के अनुसार पत्नी ने नवरात्रों का व्रत रखा था। गुरुवार को वह व्रत खोलने के बाद झोपड़ी में ही लेट गई। इसी दौरान उसमें जल रहा केरोसिन का दीया उसके ऊपर गिर गया। इसके पलभर में केरोसिन ने बिस्तर और पत्नी के कपड़ों में आग लगा दी। पास ही लेटी पांच साल की बेटी तो मौके से भाग गई। मगर, पत्नी 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। रविवार को उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।