फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   व्रती महिलाओं ने दिया संध्या अर्घ्य

व्रती महिलाओं ने दिया संध्या अर्घ्य

Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
व्रती महिलाओं ने दिया संध्या अर्घ्य
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर के टीकाराम मंदिर व बदरबाग स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को छठ पूजा के तीसरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे की तपस्या के बाद सूर्य उपासना के तहत सूर्य भगवान को पारंपरिक रूप से संध्या अर्घ्य दिया। इसके बाद आज (बुधवार) सुबह उदय होने वाले सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

बता दें कि शहर में भी बिहार तथा पूर्व उत्तर प्रदेश के काफी परिवार रहते हैं। इनके लिए छठ पूजा पर्व सबसे बड़ा पर्व होता है। मंगलवार को 36 घंटे के व्रत के बाद व्रती महिलाओं ने टीकाराम मंदिर व बदरबाग स्थित शिव मंदिर में बनाए गए घाट पर शाम पांच बजे के लगभग पहुंच गईं। इसके बाद छठ पूजा के लिए बनाए गए प्रसाद में ठेकुआ (टिकरी), चावल के लड्डू (लड़ुआ), सांचा, फलों को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया। व्रती महिलाओं के साथ परिवार तथा पड़ोस के लोगों ने मिलकर बनाए गए घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद सामूहिक रूप से सूर्य को जल व दूध का अर्घ्य देकर छठी माता के लिए सजाए गए प्रसाद से भरे सूप से पूजा की। इस दौरान दोनों स्थानों पर मेले जैसा दृश्य बन गया।
विज्ञापन


आज दिया जाएगा उषा अर्घ्य
आज (बुधवार) सुबह भोर में उदीयमान सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। इसके बाद सभी व्रती महिलाएं तथा उनके परिजन ब्रह्म बाबा (पीपल का पेड़) की पूजा करेंगे। इसके बाद कच्चे दूध का शरबत पीकर और थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत खोला जाएगा। इस प्रक्रिया को पारण या परना भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed