फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे : वित मंत्री

बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे : वित मंत्री

Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे : वित मंत्री
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, मेजर ध्यानचंद के बेटे अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद ने किया।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है।


उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने कॉलेज के स्थापना वर्ष 1947 से अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने महेश चंद्र गर्ग रसायन प्रयोगशाला, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, अन्त: खेल परिसर का उद्घाटन कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल की उपस्थिति में किया। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। डीएस कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर कोल विधायक अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, मुजफ्फरनगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, संजय गोयल, राज कुमार अग्रवाल, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. नीलम श्रीवास्तव, नसरीन बानो, डॉ. अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, कुमकुम शर्मा, शमशाद निसार आजमी, वलीउज्ज्मा, यासीन शम्स, तस्लीम मुख्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेल परिसर से मेजर राज्यवर्धन का नाम हटाया
2004 एथेंस ओलंपिक में निशानेबाजी में मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने रजत पदक भारत की झोली में डाला था। मौजूदा वक्त में वह खेल मंत्री हैं। इन्हीं के नाम से खेल परिसर का नाम था। मगर कॉलेज प्रशासन ने मेजर का नाम मिटाकर उस जगह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिख दिया है, जिन्होंने कहा था कि ‘आप मित्र बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं...’। खेल परिसर से मेजर जैसे बड़े खिलाड़ी का नाम हटाने पर खेल प्रेमियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed