फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में फजलू की टांग जख्मी कर पुलिस ने मारा सिक्सर

अलीगढ़ में फजलू की टांग जख्मी कर पुलिस ने मारा सिक्सर

Thu, 19 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में फजलू की टांग जख्मी कर पुलिस ने मारा सिक्सर
क्राइक डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देते फिर रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन शूट आउट इस साल यानी वर्ष 2018 में बेहद तेजी से चल रहा है। इस साल के चौथे महीने में बुधवार को मुठभेड़ में फजलू को जख्मी कर पुलिस ने सिक्सर मारा है। यानी की फजलू इस साल का छठवां बदमाश है, जिसे पुलिस की गोली लगी है।

बेशक यह सासनी के नगला भूरा का रहने वाला है, मगर इसकी सक्रियता इन दिनों सासनी गेट, मडराक व अकराबाद इलाके में लगातार थी। वह मडराक के फरार बीस हजारी इनामी बिन्नामी की मदद से दो दिन पहले मुठभेड़ में दबोचे गए मुन्ना के संपर्क में आया था। मुन्ना पुराना पेशेवर लुटेरा है। इसलिए उसके संरक्षण में रहकर यहां लूटपाट करता फिर रहा था और अब बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।
विज्ञापन


गफलत में कौड़ियागंज में शरण पाए रहा फजलू
एसओ अकराबाद विनोद सिंह के अनुसार फजलू पर सासनी में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2014 में सबसे पहले हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद उस पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, पुलिस मुठभेड़ दर्ज हुई और वर्ष 2015 में लूट की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद उस पर सासनी में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पिछले माह सासनी गेट की एडीए कॉलोनी में दिन छिपे हुई महिला से लूट की घटना में पुलिस को फजलू का नाम सुनने में आया। इसके बाद जब पड़ताल की शुरुआत हुई तो बिन्नामी और मुन्ना से उसके संपर्क सामने आए। मुन्ना संग मुठभेड़ में वह बिन्नामी के साथ भाग गया था। इसके बाद बिन्नामी तो निकल गया। मगर यह इस गफलत में कौड़ियागंज में ही शरण पाए रहा कि उसे यहां कोई पहचानता नहीं है। मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर दे रहा था फजलू को शरण
एसओ ने बताया कि ताहिर हरदुआगंज इलाके का आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहने वाला व्यक्ति है। वह भी दो दिन पहले पकड़े गए मुन्ना के लिए काम करता था। मुन्ना के पकड़े जाने के बाद वह ताहिर के पास पहुंचा और ताहिर ही उसे इलाके में शरण दिलाए हुए था। दो दिन से उसकी लोकेशन इलाके में होने के कारण हरदुआगंज पुलिस भी एक्टिव थी। मगर इससे पहले अकराबाद में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। देर रात ताहिर से पूछताछ चल रही थी।

--एक साल की मुठभेड़ों का सिजरा--
-12 मई को इनामी अखिलेश उर्फ शिवा मुठभेड़ में दबोचा
-11 अगस्त को जवां में 34 लाख लूट में मोहित को गोली लगी
-17 सितंबर रवि उर्फ टमाटर को ओजोन सिटी पर गोली लगी
-19 सितंबर कमालपुर इलाके में सचिन गोली लगने पर पकड़ा
-22 सितंबर को बन्नादेवी में बुलंदशहर का अशोक दबोचा गया
-28 सितंबर को जवां में विकास उर्फ खुजली को मार गिराया
-27 अक्तूबर को गभाना में नोएडा के हसन को गोली लगी
-08 दिसंबर को अकराबाद में हरिद्वार का रमजानी मारा गया
-28 जनवरी 18 को खैर का सुभाष लोधा में जख्मी हुआ
-06 अप्रैल को देहली गेट में कपिल व अनिल जख्मी हुए
-16 अप्रैल को पनैठी के पास इनामी मुन्ना को जख्मी किया
-18 अप्रैल को कौड़ियागंज में फजलू को गोली मारी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed