{"_id":"5acd20ae4f1c1b193d8b46d2","slug":"11523392686-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन गेट बंद कर झमेले में फंसे छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन गेट बंद कर झमेले में फंसे छात्र नेता
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बाब-ए-सैयद, चुंगी गेट एवं डेंटल कॉलेज गेट बंद कर कैंपस में प्रवेश के रास्ते रोकने वाले चार छात्र नेताओं को एएमयू प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। वहीं चुंगी गेट खुलवाने को लेकर छात्रों की प्रॉक्टोरियल टीम में खूब नोकझोंक हुई। मंगलवार को बाब-ए-सैयद छोड़कर अन्य तमाम प्रमुख गेट खुल जाने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
रविवार को एएमयू छात्र संघ के निर्वाचित कैबिनेट सदस्य जैद शेरवानी के निलंबन के बाद छात्र संघ पदाधिकारियों ने एएमयू कैंपस में प्रवेश के तमाम प्रमुख गेट जबरन बंद करा दिए थे। चुंगी एवं डेंटल कॉलेज साइड का गेट खुलवाने को लेकर प्रॉक्टोरियल टीम और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
टीम द्वारा ताला तोड़े जाने के बाद भी छात्रों ने दोबारा गेट बंद कर एएमयू प्रशासन को चुनौती दे दी। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि गेट बंद करने के मामले में कैबिनेट सदस्य फरहान जुबैरी एवं रबिश (दोनो डीएसडब्लू छात्र) तथा यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक के छात्र जुनैद एवं मिस्वाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
48 घंटे के अंदर छात्र नेताओं को जवाब देना है। मंगलवार को सुबह में प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों ने चुंगी गेट खुलवा दिया। छात्र वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। इस दौरान छात्रों एवं प्रॉक्टोरियल टीम के बीच नोकझोंक हुई। कुछ छात्र एवं बाहरी लोग भी गेट बंद करने के खिलाफ खड़े हो गए। हालांकि छात्र नेताओं ने समझाकर मामला शांत कराया।
बाब-ए-सैयद अभी भी बंद है और छात्र वहां धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर अमुटा नेता प्रो. मुजाहिद बेग एवं कई ईसी सदस्य छात्रों को समझाने पहुंचे। उस समय निलंबित छात्र नेता जैद शेरवानी के पिता भी मौजूद थे। डिप्टी प्रॉक्टर का कहना है कि बाब-ए-सैयद गेट छोड़कर अन्य सभी गेट खुल गए हैं।