{"_id":"5a590fdf4f1c1bab3f8b4771","slug":"11515786207-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 डार्क जोन एरिया में आज से सर्विलांस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 डार्क जोन एरिया में आज से सर्विलांस शुरू
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हाल ही में बौनेर तिराहे पर सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री पर छापे के बाद अब तक इस मामले में आश्वस्त दिख रहे खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर सक्रिय हो गए हैं।
उन्होंने सिंथेटिक दूध के कारोबार के समूल नाश के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए डार्क जोन एरिया गंगीरी, अकराबाद एवं गोंडा क्षेत्र में सर्विलांस टीमें सक्रिय कर दी हैं। मुखबिर तंत्र को भी सतर्क कर दिया है।
इस मामले में गुरुवार को जिला अभिहित अधिकारी वीपी सिंह ने विभाग के सभी एफएसओ की मीटिंग ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिंथेटिक दूध की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी एफएसओ अपने-अपने क्षेत्र में कांबिंग करें और मुखबिरों से भी मदद लें। विशेष रूप से डार्क जोन एरिया गंगीरी, अकराबाद एवं गोंडा क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार आज से इन सभी क्षेत्रों में सर्विलांस टीमें सक्रिय हो जाएंगी।
विज्ञापन
कृत्रिम दूध के कारोबारियों की तलाश में मुखबिरों की मदद से छापामारी की जाएगी। किसी भी सूरत में कृत्रिम दूध नहीं बिकने दिया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध व पनीर के नमूने भरे
कोल तहसील के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूध और पनीर के चार नमूने भरे। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की गई। इस दौरान गांव में शैलेंद्र कुमार की डेयरी में जाकर जांच की। वहां कर्मचारी संजय मिला। टीम ने यहां से दूध, श्रीपाल से दूध और पनीर का नमूना भरा। इसके अलावा टीम ने बमनोई गांव में दूध ले जा रहे एक टैंकर चालक रामबाबू को रोककर कागज मांगे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कागज न मिलने पर उससे भी दूध का नमूना भरा गया।