{"_id":"5a3184d34f1c1b86698c16e3","slug":"11513194707-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का छाया असर, ठंड से कांपा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का छाया असर, ठंड से कांपा शहर
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का छाया असर, ठंड से कांपा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सोमवार रात को हुई बूंदाबादी के बाद बुधवार को धुंध छाई रही। शीतलहर शुरू होने के चलते जिला महिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में हीटर लगा दिया गया है। वहीं, नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था और तेज कर दी है।
बूंदाबादी के बाद मंगलवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई, लेकिन बुधवार को धुंध होने और ठंडी हवा चलने से पारा नीचे लुढ़क गया। धुंध और शीतलहर से वाहन के रफ्तार धीमी हो गई। जिला महिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी हीटर लगा दिया गया है। वहीं, नगर निगम ने शहर के 25-26 चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाया है। साथ ही रैन बसेरे में गैस चलित हीटर लगाए गए हैं, जबकि रैन बसेरे में अतिरिक्त कंबल का इंतजाम किया गया है।
डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा है कि ठंड के इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखा जाए। जिससे उनको परेशानी न हो। अचानक गरमी लगने पर भी गरम कपड़े पहने ही रहें। हल्का गुनगुना पानी पीएं। ताजा खाना ही खाएं। मौसमी फल खाएं। बच्चों को गरम कपड़े पहना कर रखें। बुजुर्गों को भी गरम कपड़े पहना कर ही रखें।