{"_id":"59f8ded34f1c1b0d698b8924","slug":"11509482195-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मेयर टिकट के दावेदारों की धड़कने तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मेयर टिकट के दावेदारों की धड़कने तेज
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर टिकट के दावेदारों की धड़कने तेज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मेयर का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे भाजपा नेताओं के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। दो-तीन दिन के अंदर प्रत्याशियों की सूची जारी होने वाली है। टिकट दावेदार एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं और दिल्ली से लेकर लखनऊ और आगरा तक का चक्कर लगा रहे हैं। पार्टी सूत्रों पर भरोसा करें तो अग्रवाल समाज के कुछ प्रत्याशी टिकट रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
मंगलवार को जिले के तमाम नगर पंचायत एवं नगर पालिका का पैनल ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री को सौंप दिया गया। चेयरमैन के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनने की सूचना है। जबकि सभासद के लिए 1 से लेकर तीन तक के नाम पैनल में दिये गये हैं।
भाजपा निकाय चुनाव के जिला प्रभारी राजकुमार चाहर ने बताया कि नगर पंचायत का टिकट यहां फाइनल होगा, हालांकि उस पर लखनऊ का मोहर लगना जरूरी है। जबकि नगर पालिका का टिकट लखनऊ में फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जिताऊं कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
इधर मेयर टिकट के लिए भाजपा के 69 नेताओं ने दावेदारी की है। इसमें बचपन से भाजपा एवं संघ से जुड़े लोगों से लेकर उद्योगपति, स्कूल संचालक, बिजनेसमैन एवं दूसरे दलों से भाजपा में आए नेता तक शामिल है।
चर्चा पर भरोसा करें तो टिकट रेस में अग्रवाल समाज के दावेदार सबसे आगे चल रहे हैं। दो-तीन दावेदारों में से किसी को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पूरी तरह आश्वस्त कोई नहीं है और सबका यहीं कहना है कि प्रदेश नेतृत्व कुछ भी फैसला ले सकता है।
वार्ष्णेय समाज के नेताओं की गुप्त मीटिंग
टिकट को लेकर भाजपा से जुड़े वार्ष्णेय समाज के नेता एवं कार्यकर्ताओं की गुप्त बैठक आयोजित की गई। इसमें नेताओं ने मेयर सीट पर मजबूती से दावेदारी ठोकने की वकालत कर रहे थे। समाज के नेताओं का कहना था कि वार्ष्णेय समाज के एक भी सांसद व मेयर नहीं है। न ही कोई मंत्री है। जबकि दूसरे समाज से कई लोग देश एवं प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और मंत्री भी हैं। कुछ लोग तो यह भी राय दे रहे हैं कि टिकट नहीं मिलने की स्थिति में समाज से किसी मजदूर दावेदार को लड़ाया जाए।
दो पार्षद मेयर के दावेदार, कई फिर से लड़ने की तैयारी में
28 वर्ष से नगर पालिका एवं नगर निगम चुनाव में लगातार जीत हासिल कर रहे पार्षद कुलदीप पांडेय ने इस बार पार्षद टिकट की मांग नहीं की है। वह मेयर पद से चुनाव लड़ना चाहते है। पार्षद डॉ. मधु आंधीवाल भी इस बार मेयर का टिकट मांग रही है। इसके अतिरिक्त पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, दिनेश जादौन, निलेश उपाध्याय, सुबोध सिंह, दिनेश वार्ष्णेय, गंगे पहलवान आदि ने इस बार भी पार्टी से टिकट के दावेदार हैं।