{"_id":"59de7f284f1c1bd0538b7193","slug":"11507753768-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रोक से पटाखों के रेट नियंत्रित रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रोक से पटाखों के रेट नियंत्रित रहने की संभावना
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रोक से पटाखों के रेट नियंत्रित रहने की उम्मीद
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
दिल्ली एवं एनसीआर में बिक्री पर रोक के बाद अलीगढ़ में इस वर्ष पटाखों के रेट नियंत्रित रहने की उम्मीद है। चर्चा है कि दिल्ली एवं एनसीआर से लाखों रुपये मूल्य के पटाखे मार्केट में पहुंच चुके हैं।
दीपावली के पूर्व सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली एवं एनसीआर में पटाखे की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहां के बड़े-बड़े पटाखा कारोबारियों को सात अक्तूबर तक स्टाक हटाना था। बाजार सूत्रों पर भरोसा करें तो दिल्ली एवं एनसीआर के स्टाक अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान आदि के नजदीकी शहरों में खपाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि अलीगढ़ में लाखों रुपये के पटाखे पहुंचे है। इसकी वजह से इस बार दीपावली पर आतिशबाजी के रेट नियंत्रित रहने की उम्मीद है। सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष दीपावली में ब्रांडेड कंपनियों के पटाखे ज्यादा नजर आएंगे। खास बात यह भी है कि बाजार में चीनी पटाखे नजर नहीं आएंगे। पुराने स्टाक को कुछ लोग चोरी-छुपे बेच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में भी दीपावली के मौके पर दो से पांच करोड़ का पटाखा कारोबार होता है।
---