{"_id":"59a5cc0f4f1c1b0b278b469a","slug":"11504037903-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पहलवान सचिन ने फिल्म सुल्तान के पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पहलवान सचिन ने फिल्म सुल्तान के पहलवान को दी पटखनी
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान सचिन ने सुल्तान के पहलवान को दी पटखनी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ की ओर से जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। आठ वर्ग भार में 140 से अधिक कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियन के लिए भीम ऑफ अलीगढ़ 2017 के रोमांचक मुकाबले में सुल्तान फिल्म में काम कर चुके आजाद पहलवान और सचिन पहलवान का जोर मुकाबला हुआ। इसमें 7-2 के अंक से सचिन ने आजाद पहलवान को हरा दिया।
मुख्य अतिथि एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भीम ऑफ अलीगढ़ 2017 श्री राधेश्याम शर्मा ट्रॉफी सचिन को प्रदान की। कुश्ती खेल के पितामह कहे जाने वाले जयपाल सिंह खलीफा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विजेताओं को विशिष्ट अतिथि जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष गीतांजली शर्मा, आयकर अधिकारी कविता अग्रहणी, आरएसएस प्रचारक ललित कुमार, मनोज शर्मा, परशुराम सेवक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा, डॉ. रक्षपाल सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, बाक्सिंग कोच सोम प्रकाश शर्मा, सचिव भगत सिंह बाबा, तकनीकी सचिव राकेश चौधरी, अमित तिबतिया, शमशाद निसार आजमी, सुधीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
प्रथम द्वितीय तृतीय
सचिन कुमार आजाद विनय सिंह जादौन
66 किग्रा
कुलदीप तरुण अजित
70 किग्रा
मोहित आशीष शर्मा लकी चौधरी
महिला वर्ग में
55 किग्रा
नीरज सोनिया
सुल्तान में खैर का पहलवान
सुल्तान फिल्म में सलमान खान के साथ पहलवान का किरदार निभाने वाले आजाद पहलवान ने लगभग 12 साल पहले ओलंपियन सुशील कुमार से कुश्ती लड़ चुके हैं। खैर के रहने वाले आजाद ने बताया कि सलमान भाई व्यक्तित्व के धनी हैं।