{"_id":"596d15974f1c1b1e518b48e4","slug":"11500321175-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरणों के अभाव में बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरणों के अभाव में बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
उपकरणों के अभाव में बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
ब्यूरो, अमर उजाला
नगर निगम में इन दिनों स्ट्रीट लाइट के उपकरणों का अभाव है। जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही नहीं किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर नगर निगम के कंट्रोल रूम और सेवा भवन में कई शिकायतें आ रही हैं। सड़कों पर अंधेरा होने से सुरक्षा को भी खतरा हो रहा है।
नगर निगम को लिखे पत्र में जनहित मानवाधिकार संस्था ने कहा है कि शहर में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। ऐसे स्थानों के नागरिक संस्था से आकर मिले। इसके बाद नगर निगम के कंट्रोल रूम फोन किया गया, जिसमें बताया गया कि नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग में इन दिनों उपकरणों का अभाव हो चला है।
उदाहरण के लिए स्ट्रीट लाइटों को समय से बंद करने और ऑन करने के लिए इस्तेमाल होने वाला टाइमर इन दिनों स्टाक में नहीं है। इसके चलते स्ट्रीट लाइटें रात होते ही जल नहीं पा रही हैं। कुछ स्थानीय लोग उनका तार आदि हिला कर जला रहे हैं। संस्था ने पत्र में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों के उपकरण मंगा कर लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है।