फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   112 students of Kota reached home on report negative

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर पहुंचे कोटा के 112 विद्यार्थी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
112 students of Kota reached home on report negative
प्वाइंटर शेष 30 छात्र छात्राओं की रिपोर्ट आना बाकी, परिजनों से मिलकर छलक आए आंसू अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। कोटा से आए 142 विद्यार्थियों में से 112 विद्यार्थी अपने घर जा चुके हैं। शेष छात्र छात्राएं अपनी रिपोर्ट का इंतजार क्वारंटीन सेंटर में कर रहे हैं। ऐसे में घर पहुंचकर विद्यार्थी अपने परिजनों से मिले तो उनकी आंखों में आंसू छलक आए। घर पहुंचकर विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों में कोटा 142 छात्र छात्राएं अलीगढ़ आए थे। सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 22 छात्र छात्राओं को सोमवार-मंगलवार में रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें गृह जनपद रवाना किया गया। जबकि बुधवार दोपहर तक 90 विद्यार्थियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। ऐसे में सभी को अपने घर भेज दिया गया। ये विद्यार्थी जब परिजनों से मिले तो खुशी के आंसू छलक आए। अमर उजाला से बातचीत कर विद्यार्थियों ने कहा कि प्रशासन, शासन का बार बार शुक्रिया। जिनकी बदौलत अपने घर पहुंच गए। अब अलीगढ़ में बने क्वारंटीन सेंटर में 30 विद्यार्थी अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इन विद्यार्थियों का डाटा इकट्ठा करने और सुविधाओं के लिए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed