फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वास्तविक सफलता के लिए न करें नकल

वास्तविक सफलता के लिए न करें नकल

Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
वास्तविक सफलता के लिए न करें नकल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए पाती जारी की है। जिसके माध्यम से उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं से कहा है कि वास्तविक सफलता को अगर पाना है तो नकल न करें, रटने से बचें, विषय वस्तु को समग्रता से आत्मसात करे।


डीआईओएस कार्यालय में आई इस पाती को जल्द ही सभी छात्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस पाती में डिप्टी सीएम ने विद्यार्थियों को नेक सलाह देते हुए कहा कि कक्षा दस की परीक्षा जीवन यात्रा का पहला तो इंटर की परीक्षा दूसरा पड़ाव है। दोनों ही पड़ाव भविष्य की दिशा निर्धारित करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की किताब एग्जाम वॉरियर्स में उल्लिखित बिंदुओं का हवाला देते हुए कहा है कि परीक्षा को त्योहार की तरह लेना चाहिए। सफलता के लिए पहली आवश्यकता स्वाध्याय है और स्वाध्याय के लिए समय प्रबंधन।
विज्ञापन


अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए सटीक अध्ययन करें। इसी के साथ कहा कि एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें कई विद्वानों द्वारा लिखी गई हैं। जो सारगर्भित हैं। इनके स्वाध्याय के बाद अन्य कहीं अध्ययन की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे ही कई प्रेरणादायी शब्दों के साथ अंत में उन्होंने छात्रों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed