{"_id":"5bf859bfbdec2241852c47f6","slug":"111543002559-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण की मांग को अयोध्या रवाना हुए शिव सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण की मांग को अयोध्या रवाना हुए शिव सैनिक
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर शनिवार (आज) को शिव सेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे संत समाज और शिव सैनिकों के साथ बैठक करेंगे।
इस बैठक में भाग लेने के लिए शहर से भी 200 से अधिक शिव सैनिक शुक्रवार शाम को अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से ट्रेन और अपने निजी वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। जिला प्रमुख नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद के शिव सेना कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद रविवार को वहां रामलला के दर्शन करेंगे।
ठाकुर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले उद्धव ठाकरे अयोध्या में संत समाज और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसभा का आयोजन करने जा रहे थे। मगर प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण अब सिर्फ बैठक होगी। अयोध्या रवाना होने वालों में मांगे राम शर्मा, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार, महेश कुमार शर्मा आदि शामिल हैं।